VDO MAINS SYLLABUS/ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस

VDO MAINS SYLLABUS

RSMSSB ISSUED VDO MAINS SYLLABUS

VDO MAINS SYLLABUS राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड- जयपुर ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021

के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। प्रारम्भिक परीक्षा दे चुके लाखों अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के सिलेबस का कई दिनों से इन्तजार था।

बोर्ड ने सभी के लिए खुशखबरी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है।

आप नीचे दिये गये ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा के सिलेबस से अपनी तैयारी करें यह आधिकारिक सिलेबस है।

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती- 2021

मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम

परीक्षा स्कीम        

  • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे की होगी।
  • प्रश्न पत्र में कुल 120 प्रश्न होंगें एवं सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थियों के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक- तिहाई अंक(1/3) काटा जायेगा।

पाठ्यक्रम( SYLLABUS)

प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे-

(1). सामयिक विषय- राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रिडा।

(2). भूगोल और प्राकृतिक संसाधन-

    (1) विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।

    (2) भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।

    (3) राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र    विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।

    (4) राजस्थान के प्राकृतिक संसाधनः खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन।

        वन्य जीव एवं संरक्षण।

(3) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकासः- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के लिए परियोजनाए। वृहत उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।

(4) इतिहास और संस्कृति – निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृतिः-

  (1) जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था

  (2) बोलिया और साहित्य

 (3) संगीत, नृत्य और रंगशाला

 (4) धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, लोक देवता और लोक देवियाँ।

 (5) हस्तशिल्प

 (6) मेले और त्योंहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।

(5) साधारण मानसिक योग्यता

(6) तर्क शक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।

(7) अंग्रेजी, हिन्दी और गणित।

(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा।

(9) कम्प्युटर का बुनियादी ज्ञान।

IMPORTANT LINKS

NAME OF POSTVDO
EXAM AGENCY RSMSSB
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
JOIN TELEGRAMCLICK HERE
FREE ONLINE TEST CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *